
Prayagraj News-औद्योगिक थाना क्षेत्र में महिला ने घरेलू विवाद के चलते शुक्रवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की शादी 2009 में हुई थी। पति पत्नी में लड़ाई झगड़ा होने के कारण महिला कुछ समय से परेशान चल रही थी,लेकिन उसने परेशानी किसी से जाहिर की।शुक्रवार की रात भी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना ओद्योगिक क्षेत्र की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतका संजू यादव पत्नी मनोज यादव निवासी बल्लू का पुरा मुंगारी थाना औद्योगिक क्षेत्र की रहने वाली थी ।
मृतका की शादी 2009 में हुई थी।मृतका संजू के तीन बेटा और दो बेटियां है। मनोज मजदूरी का का काम कर परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार को किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। जिसके बाद मनोज पड़ोस के मंदिर में हो रहे भजन कीर्तन में चला गया। उसके जाने के बाद संजू घर के पीछे स्थित कदम के पेड़ में नायलान की रस्सी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।भोर में जब देवरानी सफाई करने के लिए बाहर निकली उसने देखा की पेड़ पर संजू का शव लटक रहा था। सूचना पाकर मनोज भी पहुंचा। दोनों भाइयों ने शव को नीचे उतार कर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Read Also-Prayagraj News-हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की इलाज के दौरान मौत



