Lucknow News-प्रदेश में अधिवक्ताओं की लगातार हत्याओं को लेकर उबले वकील, किया विरोध प्रदर्शन

Lucknow News-आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन ने यूपी में गोण्डा समेत चार चार जिलों में वकीलों की हत्याओ से जुडी घटना पर मंगलवार को जोरदार विरोध दर्ज कराया। एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी हाईकोर्ट के गेट सं0-6 पर गोण्डा के अधिवक्ता सुभाष मिश्र की हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं के जत्थे मे शामिल हुए। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि गोण्डा मे सुभाष मिश्र की हत्या मे एसपी समेत जिले के पुलिसकर्मियो की भूमिका पूरी तरह संदिग्ध है। उन्होने मुख्यमंत्री से इस हत्याकांड की हाईकोर्ट के कार्यरत न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित एक कमेटी के द्वारा न्यायिक जांच कराए जाने की मांग रखी।

एसोसिएसन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि प्रदेश भर में वकीलो की हत्या हो रही है तथा प्रशासन सिर्फ कार्रवाई की झूठी ढपली बजा रहा है। विरोध प्रदर्शन का संयोजन हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी तिवारी व संचालन रोहित तिवारी ने किया। वही अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन द्वारा मंगलवार को भी हाईकोर्ट अधिवक्ता चेंबर में अधिवक्ताओं को सम्मान पत्र सौपकर हौसला आफजाई की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व महासचिव अनिल तिवारी तथा लखनऊ मण्डल अध्यक्ष आनन्द त्रिपाठी ने अधिवक्ता शाइस्ता परवीन, कंचन मौर्या, रूपाली श्रीवास्तव, बीएन तिवारी, पवन सिंह, राजकुमार पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, संध्या भारती, मोनी यादव, प्रियंका साहू, अलका राय, आरती यादव, निधि पाण्डेय, मिथलेश यादव, शीतल विश्वकर्मा, खुशी सिंह, निहारिका गुप्ता, प्रीती राजपूत, विशाल शर्मा, बृजेश श्रीवास्तव, बृजराज सिंह, अभिषेक तिवारी, वेदप्रकाश शुक्ला आदि अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश मिश्र एवं संचालन जिला इकाई अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने किया।

Read Also-Prayagraj News-स्मार्ट मीटर लगाने पहुँची टीम पर हमला: सपा नेता के बेटे पर मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button