
Prayagraj News-पहलगाम में हुए आतंकी हमले में धर्म पूछ कर निर्दोष लोगों की नृशंस हत्या की घटना के बाद आतंकवादियों और उनके सरपरस्तों को सबक सिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, सैनिकों के पराक्रम और साहस को नमन करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरूवार को पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौराहे तक भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए।
मंत्री नन्दी ने कहा कि कुछ साल पहले तक पूरे विश्व में अमेरिका और इजराइल ही दो ऐसे देश थे, जो अपने देश के दुश्मनों से बदला लेने और उन्हें सबक सिखाने के लिए जाने जाते थे। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब भारत ने भी बता दिया है कि ये नया भारत है, अगर कोई दुश्मन देश की तरफ आंख उठाएगा, तो भारत अपने दुश्मनों को न सिर्फ जवाब देगा, बल्कि घर में घुसकर वार भी करेगा। सबक सिखाएगा और उन्हें मिट्टी में भी मिला देगा।
मंत्री नन्दी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा उन वीर जवानों को समर्पित है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए पराक्रम की मिसाल पेश की। ऑपरेशन सिंदूर की प्रचंड सफलता भारत की सैन्य शक्ति, रणनीतिक कौशल और आतंकवाद के खिलाफ हमारे अडिग संकल्प का प्रतीक है। पाकिस्तान की आतंकवाद की फैक्ट्री को दिया गया यह करारा जवाब हमारे शौर्य, पराक्रम और निर्णायक नेतृत्व का परिचायक है।
प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि यह भारत शौर्य तिरंगा यात्रा वीर सैनिकों के सम्मान और भारत माता की आन-बान-शान को समर्पित है।
जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए पराक्रम की मिसाल पेश की। भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवाद के विरुद्ध की गई निर्णायक और साहसिक कार्रवाई पर आज प्रत्येक भारतीय को गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर की प्रचंड सफलता भारत की सैन्य शक्ति, रणनीतिक कौशल और आतंकवाद के खिलाफ हमारे अडिग संकल्प का प्रतीक है।
तिरंगा यात्रा में महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, अवधेश चंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार वैश्य, परमानन्द वर्मा, गया प्रसाद निषाद, कबीर जायसवाल, रजत दुबे व बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
Prayagraj News-Read Also-Saidabad News-2 महीने बाद भी नहीं लगा खंभे में तार
रिपोर्ट: राजेश मिश्रा प्रयागराज