
Prayagraj News: भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सूचना, शिक्षा एवं संप्रेषण श्रेणी में प्रयागराज को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च पुरस्कार “Best in IEC Team Award of the Year 2024-2025” से नवाज़ा गया है। यह सम्मान इंदौर के बीसीसी सभागार में आयोजित समारोह में श्रृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेज द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार कृष्ण कुमार मौर्य एवं उनकी समर्पित टीम को महाकुंभ 2025 के दौरान किए गए प्रभावशाली नवाचारों व जनजागरूकता अभियानों के लिए दिया गया। इस कार्यक्रम में कुल 7 अलग अलग राज्य के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की थी। जिसमें प्रयागराज के कृष्ण कुमार मौर्य ने प्रथम श्रेणी में इस सम्मान को प्राप्त किया है। कृष्ण कुमार मौर्य विगत कई वर्षों से राज्य और भारत सरकार के विभिन्न नवाचारों के प्रति आम जन को प्रशिक्षित और जागरूक करते आए है। जिसके लिए राज्य और केंद्र स्तर पर कई उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है।
इस बार की प्रमुख उपलब्धियाँ:
2 लाख से अधिक घरों में पोस्टकार्ड अभियान : श्रद्धालुओं और आम जनता को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने हेतु घर-घर जाकर व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षरयुक्त संदेश भेजे गए।
विश्व की सबसे बड़ी रंगोली : स्वच्छता थीम पर 51,000 वर्ग फीट की रंगोली बना कर विश्व रिकॉर्ड की ओर कदम।
स्वच्छता में विश्व रिकॉर्ड : घाटों, मेला क्षेत्र और शहरी इलाकों में सामूहिक सफाई के लिए जन भागीदारी से कई विश्वस्तरीय प्रयास।
250 से अधिक नुक्कड़ नाटक : सिर्फ 45 दिनों में शहरभर में किए गए मंचन, जिससे हज़ारों लोगों तक स्वच्छता का संदेश पहुँचा।
स्वच्छ घाट अभियान, स्वच्छता ही सेवा, और मेला क्षेत्र में विशेष IEC वॉल पेंटिंग्स, फ्लैश मॉब्स, जन संवाद जैसी गतिविधियों ने अभियान को जीवंत बनाया। वही सृष्टी बेस्ट मैनेजमेंट के स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसेडर राजेन्द्र कुमार तिवारी”दुकानजी स्वच्छता,पॉलिथिन प्लास्टिक मुक्त महाकुम्भ के लिये स्लोगन लिखे परिधान पहनकर अनोखे अंदाज मे घूम घूम कर लोगो को 45 दिन बिना नागा किये पूरे महाकुम्भ मे जागरुक करते रहे।
पुरस्कार विजेता टीम:
प्रथम स्थान : प्रयागराज – कृष्ण कुमार मौर्य व टीम
द्वितीय : जयपुर नगर निगम की टीम (श्रृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट सर्विस)
तृतीय स्थान : अहमदाबाद – दिलशाद सर व टीम
सहयोग व मार्गदर्शन के लिए विशेष धन्यवाद :
गोपाल जगताप (CEO, SWMS), विजय बहादुर सिंह (Project Head), महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग एवं सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा पांडे।
प्रयागराज के कृष्ण कुमार मौर्य को अवार्ड मिलने पर सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा पांडे ने कहा : नगर निगम प्रयागराज के नवाचारों और महाकुंभ 2025 में आम जन को जागरूक करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था, कृष्ण कुमार मौर्य और उनकी टीम इस कार्य को बड़ी ही जिम्मेदारी से सफलतापूर्वक सम्पन्न किया है वो किसी भी संगठन के लिए किस धरोहर से कम नहीं है।
Prayagraj News: also read- Sultanpur news: आस्था हॉस्पिटल के 25 में स्थापना दिवस पर आयोजित वृहद निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का परीक्षण
कृष्ण कुमार मौर्य का वक्तव्य:
यह सम्मान प्रयागराज की पूरी टीम, प्रशासन और हर नागरिक की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। हमारा प्रयास है कि आने वाले समय में प्रयागराज शहर स्वच्छता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करें।
रिपोर्ट : नवीन सारस्वत, प्रयागराज