Prayagraj News-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अध्यात्म से मानव सेवा का आदर्श स्थापित किया : महापौर गणेश केसरवानी

Prayagraj News-भाजपा कीडगंज मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा पर्व कार्यशाला का आयोजन शनिवार को परिणय गेस्ट हाउस में मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल के नेतृत्व में किया गया।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन राष्ट्र एवं मानव कल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने अध्यात्म के मार्ग पर चलकर मानव सेवा का आदर्श स्थापित किया और राजनीति को भी जनसेवा का आधार बनाया।

इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद मोदी एवं प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि मोदी आज युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए मानव सेवा की प्रेरणा बन चुके हैं। भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक उनके जन्मदिवस से लेकर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती तक सेवा पखवाड़ा मना रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल ने की तथा संचालन शलम जायसवाल ने किया। इस मौके पर जय श्री जायसवाल, शिवराम मुन्ना सिंह, रितेश मिश्रा, मुकेश कसेरा, मृत्युंजय त्रिपाठी, प्रेमचंद्र गुप्ता, सनी सोनकर, आलोक शुक्ला, आभा भारती, चेतना ओझा, पूनम गुप्ता, अंजू शुक्ला, रीना साहू, मीनू पांडे, राजू राव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Prayagraj News-Read Also-Pratapgarh News-राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.43 लाख से अधिक वादों का निस्तारण

रिपोर्ट: राजेश मिश्रा प्रयागराज

Show More

Related Articles

Back to top button