Prayagraj News-श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद : मुस्लिम पक्ष की मांग पर हिंदू पक्ष की आपत्ति, अगली सुनवाई 26 सितम्बर को

Prayagraj News-इलाहाबाद हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र की कोर्ट में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर करीब दो घंटे बहस हुई। मुस्लिम पक्ष ने केवल प्रतिनिधि वाद की सुनवाई करने और अन्य मामलों को स्थगित करने की मांग की, जिस पर हिंदू पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई।

हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने दलील दी कि –

  • केस संख्या 17 का आदेश केस संख्या 13 पर लागू नहीं होता।

  • दोनों मामलों की प्रकृति अलग है, इसलिए अलग-अलग आधार पर सुनवाई होनी चाहिए।

  • अदालत पहले ही सभी मुकदमों को साथ सुनने का निर्देश दे चुकी है।

  • मुस्लिम पक्ष की आपत्ति अवैधानिक व दुर्भावनापूर्ण है, जिसका उद्देश्य केस को लंबा खींचना है।

उन्होंने जामा मस्जिद मामले में वाद बिंदु तय करने की भी मांग की। इस बीच भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) ने अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगा।

वाद संख्या 7 पर बहस
कृष्ण लला के मित्र कौशल किशोर को हटाने की अर्जी पर भी सुनवाई हुई। अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि कौशल किशोर लगातार नए प्रार्थना पत्र दाखिल कर मामले को बिगाड़ रहे हैं। विपक्षी वकील रीना एन. सिंह ने ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेजों को फर्जी बताते हुए आपत्ति दर्ज की। इस पर भी फैसला 26 सितम्बर तक आने की संभावना है।

अन्य मांगें
हिंदू पक्ष ने प्रतिनिधि वाद का गजट देशभर के प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने की मांग भी अदालत से की।

अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अगली सुनवाई की तारीख 26 सितम्बर तय की है।

Prayagraj News-Read Also-Prayagraj News-नगर निगम सदन की बैठक में कई अहम निर्णय

रिपोर्ट: राजेश मिश्रा प्रयागराज

Show More

Related Articles

Back to top button