
Prayagraj News-नगर निगम के महापौर श्री गणेश केसरवानी के नेतृत्व में नैनी लवायन क्षेत्र में बने गणेश वन विहार (मियावाकी) का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, फूलपुर विधायक दीपक पटेल, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगा पार जिलाअध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, जमुनापार जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला और फूलपुर चेयरमैन अमर नाथ यादव भी उपस्थित रहे।
सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि महापौर द्वारा लाखों पेड़-पौधे लगाने का कार्य सौभाग्यपूर्ण है और शहर के विकास के लिए सराहनीय है। सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने महापौर के प्रयासों की प्रशंसा की।
महापौर ने शहर में बन रहे अरैल साहित्य तीर्थदर्शन, आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, राम सेतु पुल और अन्य प्रस्तावित विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री नर सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद पार्षद रणविजय सिंह डब्बू ने दिया।
इस अवसर पर पार्षद धनरीश सिंह, मंचों संजय पासी, बलराज पटेल, अनुप पासी, आलोक कुमार, सिंटू मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष राजू पाठक, राजन शुक्ला, कुंवर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
Prayagraj News-Read Also-Prayagraj News-प्रयागराज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की हत्या, दोस्त गिरफ्तार
रिपोर्ट: राजेश मिश्रा प्रयागराज