Prayagraj News-माता यमुना ने दूसरी बार कराया शनि देव का स्नान

Prayagraj News-सिद्ध पीठ श्री पाताल शनि तीर्थ, डांडी महेवा में एक अद्भुत और ऐतिहासिक घटना घटित हुई। लगभग 15 वर्ष पूर्व स्थापित शनि देव के मंदिर के इतिहास में दूसरी बार माता यमुना ने शनि देव का स्नान कराया।

इस अवसर पर शनि देव की लौह निर्मित छोटी प्रतिमा को पीठाधीश्वर श्री पराग जी महाराज ने कमलेश कुमार केवट, विनोद कुशवाहा, बच्चा निषाद तथा अन्य ग्रामवासियों के साथ मंदिर से बाहर लाकर यमुना जी के जल से स्नान कराया। घंटे-घड़ियाल की ध्वनि और माता यमुना व शनि देव की संयुक्त आरती के बाद विग्रह को पास ही स्थित विनोद कुशवाहा के मकान में स्थापित किया गया।

जानकारी के अनुसार जब तक शनि देव जल शयन पर रहेंगे, तब तक प्रतिमा की नियमित पूजा वहीं संपन्न होगी।

पीठाधीश्वर श्री पराग जी महाराज ने बताया कि यह पहली बार है जब माता यमुना ने दो अवसरों पर शनि देव को स्नान कराया है। यह घटना स्थानीय भक्तों के लिए आस्था और उत्साह का विषय बन गई।

Prayagraj News-Read Also-Prayagraj News-“समर्पण, संस्कृति और संगठन का पर्व – अग्रसेन जयंती समारोह 2025” – 14 सितंबर से 5 अक्टूबर तक होंगे विविध आयोजन

Show More

Related Articles

Back to top button