Prayagraj News-उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह एवं क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित

Prayagraj News-राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, मंडलों एवं अन्य इकाईयों में विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं और खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

उत्तर मध्य रेलवे रेलगॉव स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक श्री उपेंद्र चंद्र जोशी मुख्य अतिथि रहे, जबकि श्रीमती चेतना जोशी, अध्यक्षा उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत महाप्रबंधक महोदय द्वारा 4 किलोमीटर क्रॉस-कंट्री दौड़ को रवाना करने से हुई। इसके पश्चात रिले रेस, रस्सा कशी और रिले तैराकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्पंदन अधिकारी क्लब में पुरस्कार वितरण और उत्कृष्ट खेल योगदानकर्ताओं का सम्मान किया गया।

सम्मानित खिलाड़ी एवं कोच:
अंकित पाल (हॉकी), नीतू डेविड (सहायक कोच क्रिकेट), रमनदीप कौर (एथलेटिक्स), फ़लक नाज़ (क्रिकेट), संजय कुमार (सहायक कोच भारोत्तोलन), स्वेता माने (क्रिकेट), राहुल शर्मा (क्रिकेट), जितेंद्र (बॉक्सिंग), पूनम यादव (क्रिकेट), एकता बिष्ट (क्रिकेट), नीलम कुशवाहा (कोच महिला हॉकी टीम), निशा (हॉकी)।

महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन से जुड़े अनुभवों को प्रेरणास्रोत बताते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

क्रॉस-कंट्री दौड़ विजेता:

  • 35 वर्ष से कम: अभय कुमार (प्रथम), सुनील (द्वितीय), रजत पुरवार (तृतीय)

  • 35-45 वर्ष: जीतेंद्र यादव (प्रथम), विनय कुमार पटेल (द्वितीय), सर्वेश चंद द्विवेदी (तृतीय)

  • 45 वर्ष से अधिक: संजय चौधरी (प्रथम), रवींद्र प्रसाद (द्वितीय), पुष्पेंद्र सिंह (तृतीय)

  • महिला वर्ग 35 वर्ष से कम: आरुषी गोयल (प्रथम), पूनम यादव (द्वितीय), भावना गोपलानी (तृतीय)

  • महिला वर्ग 35-45: एकता बिष्ट (प्रथम), अराधना शुक्ला (द्वितीय)

अन्य प्रतियोगिताओं के विजेता:

  • रस्साकशी: सुरक्षा विभाग (विजेता), परिचालन विभाग (उपविजेता)

  • 4×100 मीटर रिले रेस: रेल सुरक्षा बल (प्रथम), इंजीनियरिंग विभाग (द्वितीय)

  • 4×50 मीटर तैराकी रिले: भंडार (प्रथम), रेल सुरक्षा बल (द्वितीय), सामान्य प्रशासन (तृतीय)

कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। तीनों मंडल वीडियो लिंक के माध्यम से जुड़े। धन्यवाद ज्ञापन श्री बी.पी. सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित मालवीय ने किया

Prayagraj News-Read Also-Pratapgarh news: जिले में बनेगा नया साइबर थाना, पुलिस कप्तान और डीएम ने किया शिलान्यास

रिपोर्ट: राजेश मिश्रा प्रयागराज

Show More

Related Articles

Back to top button