Prayagraj News-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य न्यायमूर्ति से की शिष्टाचार भेंट

Prayagraj News- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पाण्डे, महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा समेत 28 सदस्यीय कार्यकारिणी ने मंगलवार को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरूण भंसाली, वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता एवं न्यायमूर्ति महेश चन्द्र त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्य न्यायमूर्ति अरूण भंसाली, वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता एवं न्यायमूर्ति महेश चन्द्र त्रिपाठी के साथ शिष्टाचार भेंट की और इस मौके पर उन्होंने पूरी कार्यकारिणी के साथ ग्रुप फोटो भी लाइब्रेरी हाल के पास खिंचवाई।

इस अवसर पर कमलेश कुमार द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित कुमार सिंह (सोनू), विवेक मिश्र, राज कुमार त्रिपाठी, दिनेश वरूण उपाध्यक्ष, बैरिस्टर सिंह संयुक्त सचिव प्रशासन, शशि कुमार द्विवेदी उग्र संयुक्त सचिव लाइब्रेरी, रामेश्वर दत्त पाण्डेय संयुक्त सचिव प्रेस, बिन्दु कुमारी राव संयुक्त सचिव महिला, अंजनी कुमार मिश्र कोषाध्यक्ष, अंजली सिंह तोमर, कनक कुमार त्रिपाठी, दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ल, अभिषेक तिवारी, तृप्ति यादव, आरती गुप्ता, अखण्ड प्रताप त्रिपाठी, गया प्रसाद मिश्र, गिरीश चन्द्र शुक्ला,अनिरूद्ध सिंह, अवनीश चन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पाण्डेय, आदित्य धर द्विवेदी एवंअमित सिंह सेंगर उपस्थित रहे।

Prayagraj News-Read Also-Prayagraj News-मलाका हरहर कछार: सिक्स लेन पुल निर्माण में बड़ा हादसा, लोग बाल-बाल बचे

रिपोर्ट: राजेश मिश्रा प्रयागराज

Show More

Related Articles

Back to top button