
Prayagraj News- उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मुंशीराम प्रसाद की बगिया नारायण वाटिका मुट्ठीगंज में कर्तव्य पथ परिवार द्वारा आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा में सम्मिलित होकर देवाधिदेव महादेव की स्तुति करते हुए व्यास पीठ को नमन किया। समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
मंत्री नन्दी ने कहा कि आचार्य सतानंद महाराज द्वारा श्रावण मास में भगवान शिव की महिमा जीवन मूल्यों और भक्ति मार्ग पर आधारित यह दिव्य कथा आत्मा को शुद्ध करने वाली और समाज को दिशा देने वाली है।
इस अवसर पर श्री राजेंद्र केसरवानी जी (पप्पू निमिथरिया), भाजपा महानगर उपाध्यक्ष श्री अनिल केसरवानी झल्लर जी, श्री कुमार नारायण जी, मंडल अध्यक्ष श्री परमानन्द वर्मा जी, मीरापुर मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद निषाद जी, महामंत्री श्री सोनू कुशवाहा जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मीरापुर श्री रणविजय सिंह जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कीडगंज श्री राघवेंद्र मिश्र जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती स्वाती गुप्ता जी, माननीय पार्षद मुट्ठीगंज श्री नीरज गुप्ता जी, श्रीमती सपना आर्या जी, भजन गायक मिश्र बंधु जी आदि गणमान्यजन मौजूद रहे।
रिपोर्ट: राजेश मिश्रा प्रयागराज