Prayagraj News-भाजपा कार्यकर्ताओं ने भरद्वाज मुनि आश्रम में किया रुद्राभिषेक, गूंजा हर हर महादेव

Prayagraj News-सावन माह के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर की ओर से आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत बुधवार को भरद्वाज मंडल के अंतर्गत स्थित प्राचीन भरद्वाज मुनि आश्रम मंदिर में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में भव्य रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूतभावन भगवान भोलेनाथ का दूध और गंगाजल से विधिवत रुद्राभिषेक किया गया। मंदिर परिसर जय शिव शंकर, हर हर महादेव जैसे पावन उद्घोषों से गूंज उठा। इस धार्मिक आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

जनकल्याण के लिए किया गया आयोजन – संजय गुप्ता

महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में किसी भी धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत जनकल्याण की भावना से होती है। इसी उद्देश्य को लेकर महानगर के सभी 15 मंडलों के प्रमुख शिवालयों में पूरे सावन मास सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को मजबूत करता है।

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति

रुद्राभिषेक कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौड़, शशि वार्ष्णेय, अजय आनंद, कुंज बिहारी मिश्रा, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, राघवेंद्र कुशवाहा, अंजनी सिंह, पार्षद आशीष द्विवेदी, दिलीप चौरसिया, डॉ. शैलेष पांडेय, अनिल गोस्वामी, गणेश वर्मा, राम गोपाल शुक्ला समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भक्ति और राष्ट्रभक्ति का संगम

इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं ने कहा कि यह न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज व राष्ट्र के कल्याण की भावना को भी अभिव्यक्त करता है। सावन माह में शिव आराधना और सेवा कार्यों का समन्वय पार्टी की सामाजिक प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Prayagraj News-Read Also-Prayagraj News-जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी फरियाद, यूपीडा से बकाया मुआवजा दिलाने के दिए निर्देश

रिपोर्ट: राजेश मिश्रा प्रयागराज

Show More

Related Articles

Back to top button