
Prayagraj News-विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल’ कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आज प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी मंडल के चक लाल मोहम्मद ईसाई बस्ती में जन चौपाल आयोजित किया गया। जन चौपाल में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मंत्री नन्दी ने जानचौपाल के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। मंत्री नन्दी ने स्थानीय लोगों से संवाद कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव एवं विकास कार्यों पर चर्चा की।
जनचौपाल में केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, समग्र शिक्षा अभियान ,छात्रवृत्ति योजनाएं, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, कौशल विकास योजनाएं, राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ,राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा मिशन, स्वच्छ भारत अभियान आदि की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, ज्ञानेश्वर शुक्ला क्षेत्रीय सदस्य, मंडल अध्यक्ष नैनी रजत दुबे, मंडल उपाध्यक्ष अनुराधा सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, पार्षद रणविजय सिंह, पार्षद राकेश जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष श्याम मिश्र, मंडल उपाध्यक्ष समर सिंह, बूथ अध्यक्ष संदीप भारती, शक्ति केंद्र संयोजक प्रहलाद सिंह तोमर, मंडल मंत्री मनीष कुशवाहा, पार्षद अनूप पासी, कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश मिश्र एवं अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
रिपोर्ट : नवीन सारस्वत, प्रयागराज
Prayagraj News-Read Also-Prayagraj News-इविवि के डायमंड जुबिली छात्रावास में तीन दिवसीय योग शिविर