Prayagraj News-विकास, समर्पण और नेतृत्व का प्रतीक हैं डिप्टी सीएम: आशुतोष पांडेय

Prayagraj News- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में
अधिवक्ताओं ने धूमधाम से मनाया। अधिवक्ताओं ने केक काटकर मिठाइयां बांटी और उप मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन पर अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय सह संयोजक एवं पूर्व उपाध्यक्ष हाईकोर्ट बार एसोसिएशन आशुतोष पांडेय ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को विकास समर्पण और नेतृत्व का प्रतीक व्यक्तित्व बताया। श्री पांडेय ने कहा कि उप मुख्यमंत्री का राष्ट्र निर्माण में योगदान सामाजिक समरसता हेतु प्रयास और जनहितकारी दृष्टिकोण सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। सभी ने ईश्वर से उप मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय सह संयोजक आशुतोष पाण्डेय विधि प्रकोष्ठ यमुनापार के जिला संयोजक पुरुषोत्तम मौर्या विधि प्रकोष्ठ गंगापार के जिला संयोजक ब्रह्मानन्द उपाध्याय विधि प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक योगेश मिश्रा ठाकुर प्रसाद दुबे गंगापार कानूनी विषय विभाग के जिला संयोजक सूबेदार मिश्रा ममता मौर्या राकेश पाण्डेय पवन कुशवाहा हिमांशु मिश्रा अखिलेश मिश्रा किरन सिंह बैरिस्टर सिंह इम्तियाज अली रमेश कुमार पासी शैलेश मिश्रा हरिमोहन पटेल इजहारूल हक आशीष शुक्ला रूपा सेठ आलोक कुशवाहा आदि ने बधाई दी।

Prayagraj News-Read Also-Prayagraj News-कमिश्ररेट प्रयागराज में चिन्हित विभिन्न स्थलों पर ‘वॉर टाइम मॉक ड्रिल’ एवं नागरिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Show More

Related Articles

Back to top button