
Prayagraj: करछना विधानसभा क्षेत्र के यशस्वी विधायक श्री पीयूष रंजन निषाद का जन्मदिन शुक्रवार को भक्तिभाव, श्रद्धा और सेवा के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनों ने गंगा किनारे स्थित अरैल सेल्फी प्वाइंट पर भव्य गंगा आरती और भंडारे का आयोजन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Prayagraj: कारगिल विजय दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी आज
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जहां स्थानीय ब्राह्मणों और पंडितों द्वारा गंगा मैया की आरती संपन्न कराई गई। आरती में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। संगीतमय वातावरण और दीपों की रोशनी से पूरा घाट भक्तिरस में सराबोर हो गया।
विधायक पीयूष रंजन निषाद ने इस अवसर पर कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस आयोजन को सफल और दिव्य बनाया।
आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था से लेकर मंच सजावट तक सब कुछ बेहद भव्य और आकर्षक था, जिससे उपस्थित लोगों ने सराहना की।
इस मौके पर विधायक समर्थकों ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी। आयोजन ने धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक समरसता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे:
स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, समाजसेवी, क्षेत्रीय संतगण, महिला मोर्चा की सदस्याएं, युवा कार्यकर्ता, तथा बड़ी संख्या में आमजन।