Prayagraj: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री की माता के निधन पर जिलाध्यक्ष ने जताया शोक

Prayagraj: भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के आवास, हूर नागला (जनपद बिजनौर) पहुंचकर उनकी माता भाग्यवती देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। जिलाध्यक्ष ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय, भाजपा नेता डॉ. देवी सिंह, आनंद तिवारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Back to top button