Prayagaraj News-ठेके के पीछे राजगीर की लाश मिली, कत्ल का शक, संदिग्ध हिरासत में

Prayagraj News-प्रचंड गर्मी के अलावा खुदकुशी और कत्ल की घटनाओं से शनिवार को यमुनापार का पारा काफी चढ़ा रहा। भाजपा विधायक के विधानसभा क्षेत्र करछना में शनिवार को जहां कर्ज में डूबे चाट विक्रेता ने खुदकुशी कर ली। वहीं करछना में ही शनिवार सुबह देशी शराब के ठेके के पीछे राजगीर की लाश मिलने से सनसनी फैली रही। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो राजगीर के घरवालों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने राजगीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थानेमें तहरीर दी है। यह वारदात करछना के कैथी बाजार में हुई। जानकारी के मुताबिक राजगीर बृजेश कुमार करछना के बरदहा गांव का रहने वाला है। वह गांव और आसपास में ही राजगीरी करता था। परिवार के लोगों ने बताया शुक्रवार दोपहर में बृजेश घर से काम करने के लिए निकला था। लेकिन शाम ढलने तक नहीं लौटा। घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह बृजेश का शव करछना के कैथी बाजार में देशी शराब के ठेके के पीछे पाए जाने की सूचना मिली। राजगीर बृजेश के परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटे और दो बेटियां है। बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर में शराब के ठेके के पास से पानी की बोतल खरीदते लोगों ने उसे देखा था। घटनास्थल पर उसका शव पेट के बल पड़ा हुआ करछना पुलिस को दिखा। उसके कान के नीचे के हिस्से को कुतर दिया गया था। दोनों आंखें भी बाहर निकल आई थी। शक जताया जा रहा है कि सिर पर किसी भारी चीज से मारा गया है। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में करछना इंस्पेक्टर अनूप सरोज ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है कि किस चीज से मारा गया है।घरवालों की तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रहीहै।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो सकेगा।संदिग्ध हिरासत मेंहालांकि शक के बिना पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Prayagraj News-Read Also-Prayagraj Breaking- गंगानगर मे बालू लदा डंपर सवारियों से भरे टेंपो पर पलटा, तीन की मौत, तीन की हालत नाजुक

Show More

Related Articles

Back to top button