
Pratapgarh News : उत्तर प्रदेश के Pratapgarh जिले के विश्वनाथगंज क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के विधायक Dr. R. K. Verma ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।
सबसे पहले उन्होंने कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत के सरायदेव राय (डड़वा) में अमृतलाल पटेल के पिता की शोकसभा में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इसके बाद विधायक डॉ. वर्मा ने विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित Bhagwati Public School के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डॉ. विनोद कुमार, मोनू पटेल, अनुराग वर्मा, सूरज मिश्रा, राजेश कुमार पटेल, सचिन पटेल सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – उमेश पाण्डेय



