Pratapgarh News : जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का पट्टी में भव्य स्वागत, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र में जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत, शोभायात्रा और कथा कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

Pratapgarh News : उत्तर प्रदेश के Pratapgarh के पट्टी क्षेत्र में शनिवार को Swami Avimukteshwaranand Saraswati का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। शंकराचार्य बनने के बाद उनके प्रथम आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

चांदा बाजार में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में उनका जोरदार स्वागत हुआ। जयघोष, पुष्प वर्षा और भक्ति संगीत के बीच पूरा क्षेत्र धर्ममय हो उठा। इसके बाद चांदा बाजार से जलपा नहर पुल होते हुए सैकड़ों वाहनों के साथ भव्य शोभायात्रा कथा स्थल भवसरनपुर (सैफाबाद) तक निकाली गई।

कथा स्थल पर विधिवत पादुका पूजन के बाद शंकराचार्य जी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और धर्म, संस्कृति तथा आध्यात्मिकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व को बताते हुए गौ संरक्षण के लिए जन-जागरूकता का आह्वान भी किया।

इस दौरान मंच पर प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य पाराशर जी महाराज ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में दंडी संन्यासी स्वामी अप्रमेय जी, महामंडलेश्वर अमृषानंद जी सहित अनेक संतों की उपस्थिति रही।

अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

रिपोर्ट – उमेश पाण्डेय

Show More

Related Articles

Back to top button