Pratapgarh News: जनपद प्रतापगढ़ में स्टाम्प राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अवकाश में भी कार्यालय खुलेंगे

Pratapgarh News: वित्तीय वर्ष 2025-26 के स्टाम्प राजस्व लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए उपनिबंधक कार्यालयों में विशेष पहल की जा रही है। सहायक महानिरीक्षक निबन्धन यादवेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत जनपद प्रतापगढ़ हेतु स्टाम्प का निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 24100.00 लाख है, जिसके सापेक्ष माह फरवरी, 2026 तक जनपद हेतु निर्धारित क्रमिक राजस्व लक्ष्य 21939.00 लाख के सापेक्ष जनपद की क्रमिक राजस्व प्राप्तियां मात्र 19489.37 लाख अर्थात 88.83 प्रतिशत रही है, जो निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 21400.00 लाख के सापेक्ष मात्र 80.86 प्रतिशत है इसको ध्यान में रखते हुए 22 मार्च 2026 (रविवार) को भी जनपद के सभी उप-निबन्धक कार्यालय खुले रहेंगे और विलेख पंजीकरण कार्य सामान्य कार्यदिवस की तरह सुचारू रूप से संचालित होगा।

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ

जनपद प्रशासन ने बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक संघ और आम जनता को इस दिन कार्यालय खोलने की जानकारी देने और अधिकतम विलेख पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button