
Pratapgarh News-गोपाल सिंह का पुरवा में स्थित माँ दुर्गा राइस मिल का भव्य उद्घाटन समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ उनके दोनों पुत्र शिवराज प्रताप सिंह और बृजराज प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसमें कथावाचक आचार्य अखिलेश ने संस्कृति रीत रिवाज से पूजा पाठ कराया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने फीता काटकर राइस मिल का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के दौरान राजा भइया ने कहा कि उपस्थित सभी लोगों का आशीर्वाद संचालक पुष्पेंद्र सिंह के साथ है। सभी के आशीर्वाद से निश्चित तौर पर व्यापार में सफलता मिलेगी। यह राइस मिल क्षेत्र के किसानों के लिए मददगार होगा, जिससे उन्हें अपनी फसल का सही मूल्य मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी आगे उन्होंने कहा कि कुंडा ही नहीं, इससे आसपास के जनपदों के किसानों को भी लाभ मिलेगा। संचालक पुष्पेंद्र सिंह , शुभम सिंह ने सभी जनप्रिपतिनिधियों का आभार जताया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर कैलाश नाथ ओझा, प्रतिनिधि हरि ओम शंकर श्रीवास्तव, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, पूर्व प्रमुख डब्बू सिंह, हर्ष सिंह प्रधान एडवोकेट कोडरlजीत, छोटे लाल शुक्ल प्रधान, शोभनाथ मिश्र एडवोकेट,कुंडा प्रमुख संतोष सिंह, गुड्डू सिंह प्रधान नामदेव पुर, मानवेन्द्र द्विवेदी, पूर्व बीडीसी बबलू मिश्र, धर्मेन्द्र सिंह चामुण्डा बस,राजीव सिंह मास्टर, अखिलेश सिंह,ज्ञानेन्द्र सिंह काशीपुर, अजय सिंह प्रधान प्रतिनिधि उमरापट्टी,ब्लॉक प्रमुख बाबागंज पति राम यश सरोज, बिहार प्रमुख पति रामचंद्र सरोज, पूर्व प्रधान विमलेश मिश्र, मुन्ना जायसवाल पूर्व प्रधान,नितेश यादव प्रधान, रामकुमार यादव प्रधान, रामप्रताप यादव , प्रधान रमाशंकर यादवआदि लोग मौजूद रहे।
Pratapgarh News-Read Also-Sonbhadra News-सदर विधानसभा के रामगढ़ से 06 नवम्बर को निकाली जाएगी भाजपा द्वारा 08 किमी पद यात्रा
रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत प्रतापगढ़



