Pratapgarh news: जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों ने दीपावली पर्व को हर्षोल्लास एवं पारम्परिक तरीके से मनाया

Pratapgarh news: जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने बताया है कि जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों ने 20 अक्टूबर को दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं पारम्परिक तरीके से मनाया। कारागार प्रशासन द्वारा दीपावली के त्योहार हर्ष एवं उत्साह से मनाने के लिए समुचति व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी, ताकि चाहरदीवारी के अन्दर रहते हुए भी अपनों से दूर रहने का एहसास कम से कम हो। कारागार प्रशासन द्वारा प्रत्येक बैरक के लिए मिट्टी के लगभग 2000 दिये की व्यवस्था करायी गयी। बंदियों द्वारा प्रत्येक अहाते में रंग बिरंगी रंगोली बनायी गयी तथा अहातों को दीप व मोमबत्तियों से रौशन किया, जिसमें कारागार के सभी बंदियों ने भाग लिया। विभिन्न स्थलों पर कार्यरत बंदियों तथा गरीब बंदियों में मिष्ठान वितरित किया गया। साथ ही महिला बंदियों एवं बाल कारागार में बंदियों को भी मिष्ठान वितरित किया गया। कारागार प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बंदियों के साथ मिलकर दीपावली का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मानाया गया। दीपावली के इस पावन पर्व पर अधीक्षक द्वारा बंदियों को संदेश दिया गया कि दीपावली केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्मज्योति को प्रज्वलित करने का अवसर है। प्रत्येक दीपक यह प्रेरणा देता है कि चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हो, एक छोटी सी रोशनी भी अंधकार मिटा सकती है।

Pratapgarh news: also read- India- Pakistan: भारत ने जेनेवा में कहा- पीओके से कब्जा छोड़े पाकिस्तान

रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत प्रतापगढ़

Show More

Related Articles

Back to top button