
Pratapgarh News: रविवार को विवाह मंडप के पीछे सात दिवसीय कथा का शुभारंभ हुआ कथा रूपी गंगा बही जिसमें कथा पान कर रहे है भक्तों ने गोता लगाया।
मुख्य यजमान रामजी उमरवैश्य के सौजन्य से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ रविवार को हुआ। कथा वाचक मुकेश आनंद के श्री मुख से भागवत कथा सुन कर भक्त भाव विभोर हो उठे। कथा में परमात्मा के तत्वों को बताते हुए कथा वाचक मुकेश आनंद ने कहा कि परमात्मा तीन रूपों में संसार में व्याप्त है। परमात्मा सत्य रूप में लोगो में व्याप्त है। इसी तरह परमात्मा का दूसरा रूप चैतन्य है और तीसरा रूप आनंद है। इन्हीं तीनों रूपों में परमात्मा संसार में लोगों के बीच व्याप्त है। प्रथम दिवस की कथा में कथा का रस पान करने के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ा। भक्तों ने कथा रूपी अमृत का पान किया।
Pratapgarh News: शिक्षा चौपाल में छात्रों के प्रति सजगता की अपील
प्रथम दिन की कथा का रसपान करने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप (मोती सिंह)
रायपुर रोड स्थित विवाह मंडप के पीछे चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के प्रथम दिन कथा का रस पान करने अपने समर्थकों के साथ कैबिनेट मंत्री मोती सिंह भी पहुंचे और कथा का श्रवण किया। कथा श्रोताओं में मुख्य यजमान रामजी उमरवैश्य, नगर अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, राजेश उमरवैश्य, मनोज उमरवैश्य, राम सुंदर उमरवैश्य,विनोद उमरवैश्य, मिथलेश उमरवैश्य, भरतलाल उमरवैश्य,राम चरित्र वर्मा, संजय श्रीवास्तव, सुरेश पुष्पकर, प्रतिनिधि विनोद पाण्डेय,प्रभाकर तिवारी,मुकेश पाण्डेय, विनय जायसवाल सहित हजारों लोगों ने कथा का रस पान कर अपने जीवन को धन्य बनाया।



