
Pratapgarh news: राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,नेता विपक्ष लोकसभा राहुल गांधी जी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय तथा विधानसभा दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी के आह्वान पर जनपद प्रतापगढ़ के कांग्रेसजन सैकड़ों की संख्या में 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली “वोट-छोड़, गद्दी छोड़” महा-रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प लिया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि “देश और प्रदेश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ को मजबूती से उठा रही है। 14 दिसंबर की यह महा-रैली भाजपा की जनविरोधी सरकार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष की शुरुआत साबित होगी। प्रतापगढ़ के कांग्रेसजन पूरी ताकत के साथ इसमें भाग लेंगे।”
Pratapgarh news: also read- Sonbhadra news: चखना का पैसा मांगने पर मनबढ़ युवको ने दुकानदार को मारपीट कर दांत तोड़ा
प्रतापगढ़ से जाने वाले में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी,कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, रामरतन तिवारी, भवानी शंकर दुबे, चंद्रनाथ शुक्ल,सुनीता सिंह पटेल, सुभाष तिवारी, राजेंद्र वर्मा, सुरेश कुमार सरोज, राहुल मिश्रा, अबू शमा,शहजाद सलमानी, रमेश बरनवाल, मोहम्मद दिलशाद, हजारीलाल पटेल, सानू पटेल, लाल बहादुर पटेल, पृथ्वीराज गौतम, मनीष सिंह पटेल, आशीष सिंह पटेल, मानसिंह पटेल, राम सिंह पटेल, मो. इदरीशी, पवन सिंह पटेल, मो.वसीम, रियाज सुल्तान आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे l
रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत



