Pratapgarh News- अखिल भारतीय ब्रह्मदेव प्रतिभा सम्मान समारोह में चार दर्जन से अधिक प्रतिभाएं सम्मानित

Pratapgarh News- नगर के तुलसी सदन में ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा अखिल भारतीय ब्रह्मदेव प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन ने समाज से जुड़ी लगभग चार दर्जन प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय (पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर, जीएसटी) ने कहा कि “ब्राह्मण समाज ने आदि काल से संपूर्ण विश्व को दिशा देने का कार्य किया है।”

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि शिक्षा ही व्यक्तित्व विकास का आधार है, इसलिए समाज के हर वर्ग को शिक्षा के प्रचार-प्रसार में योगदान देना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि डिप्टी सीएमओ के. के. मिश्र ने कहा कि आज के समय में संस्कारों का लोप होता जा रहा है, जिस पर सभी को सजग रहने की आवश्यकता है।

Pratapgarh News: पुलिस आइन प्रतापगढ़ में अपराध गोष्ठी का आयोजन, एसपी दीपक भूकर ने दिए सख्त निर्देश

इस अवसर पर कार्यक्रम को मनीष शुक्ला (प्रदेश उपाध्यक्ष), जीतेंद्र द्विवेदी (प्रदेश उपाध्यक्ष), शिव प्रकाश मिश्रा (सेनानी), आचार्य डॉ. राजेश शुक्ला, डॉ. आलोक द्विवेदी, डॉ. रामलखन द्विवेदी, हेमंत शुक्ला, प्रियांशु शुक्ला, डॉ. प्रशांत पांडे, आशुतोष शुक्ला एवं सतीश उपाध्याय ने संबोधित किया।

सम्मानित प्रतिभाओं की सूची

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले ब्राह्मण समाज के प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया —

डॉ. मीनाक्षी पाण्डेय (Ph.D., एजुकेशन, B.H.U.) को जाति विशेष महिला विश्वविद्यालय जयपुर द्वारा डॉ. किरण बेदी के हाथों सम्मानित किया गया।

डॉ. शुचिता पाण्डेय (क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, लखनऊ) को उत्कृष्ट शिक्षाशास्त्र सम्मान प्रदान किया गया।

सुधा तिवारी (M.Sc., भौतिक विज्ञान) को स्वर्ण पदक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा प्रदान किया गया।

पिंकी त्रिवेदी (M.Sc., भौतिक विज्ञान) को कार्य पदक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा दिया गया।

कीर्ति त्रिवेदी (M.Ed., शिक्षा शास्त्र) को गोल्ड पदक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा प्रदान किया गया।

खुशाली तिवारी (B.Ed., शिक्षाशास्त्र) को कांस्य पदक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा प्राप्त हुआ।

प्रगति मिश्रा (कक्षा 12, ISC बोर्ड), रिया मिश्रा (कक्षा 12, ISC बोर्ड) और अनुकृति पाण्डेय (कक्षा 12, ISC बोर्ड) को टॉपर रहने हेतु सम्मानित किया गया।

निधि पाण्डेय (B.Sc., सैन्य विज्ञान) को कांस्य पदक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा प्रदान किया गया।

ख्वेणांगली (B.Sc., होम साइंस) को स्वर्ण पदक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा दिया गया।

श्रावणी पाण्डेय को UGC NET (JRF) क्वालीफाई करने पर सम्मानित किया गया
दीक्षा उपाध्याय (कक्षा 12, VPSM बोर्ड) को टॉपर रहने हेतु सम्मानित किया गया।
संकल्प तिवारी (M.A., नैतिक विज्ञान) को रजत पदक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा प्रदान किया गया।
मौके पर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवांग पाण्डेय, जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश दूबे, धर्मराज पाठक, वज्र घोष ओझा, रमापति मिश्र आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण तिवारी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता

यूनाईटेड भारत प्रतापगढ़

 

Show More

Related Articles

Back to top button