Pratapgarh news: भाजपा के पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण पाण्डेय ‘गुरुजी’ का निधन, प्रतापगढ़ में शोक की लहर

Pratapgarh news: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण पाण्डेय ‘गुरुजी’ का गुरुवार को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से पूरे प्रतापगढ़ जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

कल्याण सिंह के कार्यकाल में रहे थे विधायक

लक्ष्मी नारायण पाण्डेय ‘गुरुजी’ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के कार्यकाल के दौरान बीरापुर विधानसभा क्षेत्र (जो अब रानीगंज के नाम से जाना जाता है) से विधायक के रूप में जनता की सेवा की थी। उनकी सादगी, विनम्रता और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए उन्हें क्षेत्र में बहुत सम्मान प्राप्त था।

जनसेवा के लिए समर्पित थे ‘गुरुजी’ 

लक्ष्मी नारायण पाण्डेय ‘गुरुजी’ लंबे समय तक भाजपा के एक सक्रिय सदस्य रहे और उनकी क्षेत्र की जनता के बीच गहरी पैठ थी। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सामाजिक कार्यों और जनकल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। उनके निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गए, ताकि उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जा सके।

Pratapgarh news: also read- Pratapgarh news: बिहारेश्वरनाथ धाम में उमड़ा शिव भक्तों का जनसैलाब, नागपंचमी पर हुआ जलाभिषेक

भाजपा नेताओं ने जताया गहरा शोक

भाजपा के जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, ओम प्रकाश त्रिपाठी और हरीओम मिश्रा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्व. पाण्डेय एक समर्पित नेता और समाजसेवी थे। उनका निधन पार्टी और क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अन्य भाजपा नेताओं ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

रिपोर्ट उमेश पाण्डेय यूनाईटेड भारत प्रतापगढ़

Show More

Related Articles

Back to top button