Pratapgarh News: मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल का प्रतापगढ़ आगमन, अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

Pratapgarh News: गुरुवार को मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल का जनपद प्रतापगढ़ आगमन हुआ। उनके आगमन पर जिलाधिकारी कार्यालय में उनका गरिमामय स्वागत किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मंडलायुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें ससम्मान सलामी भी दी गई।

Pratapgarh News: अवैध संबंध के विवाद में मां-बेटे की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भी उपस्थित रहकर मंडलायुक्त का अभिवादन किया। इस अवसर पर कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
मंडलायुक्त के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय नजर आया तथा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button