Pratapgarh news: कुंडा में भाजपा का ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यशाला संपन्न

Pratapgarh news: प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा के सकरदहा मंडल में ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पूर्व भाजपा जिला महामंत्री अशोक मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक में प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा

बैठक का मुख्य उद्देश्य ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के तहत किए जाने वाले कार्यों की रणनीति बनाना था। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में कुंडा के स्थानीय मुद्दों और जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

Pratapgarh news: also read- Hardoi- शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप,पति को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस

इन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

इस कार्यशाला में भाजपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र ‘राजन’, पूर्व पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष उमाशंकर पटेल, बरबसपुर प्रधान ज्ञान चंद्र फौजी, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्यमणि शुक्ला ‘मोनू’, वरिष्ठ कार्यकर्ता कमला कांत मिश्र, मंडल महामंत्री कृष्णेन्द्र प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष चंद्रभान तिवारी, दिनेश चंद्र दुबे, राम नरेश शुक्ला, अजय सरोज, रमाशंकर सिंह, कुलदीप सरोज, हरिश चंद्र सरोज, रोहित शुक्ला और मोहित शुक्ला शामिल थे।

रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत प्रतापगढ़

Show More

Related Articles

Back to top button