
Pratapgarh News-देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर आजादी के राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को लेकर जिलेभर में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व विधायक ब्रजेश मिश्रा सौरभ के नेतृत्व में अंतू क्षेत्र और नगर पालिका क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति का अनूठा उत्साह देखने को मिला।
देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
तिरंगा यात्रा के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारे लगाए। पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया।
प्रमुख हस्तियां रहीं शामिल
इस भव्य आयोजन में भाजपा के कई प्रमुख नेताओं व पदाधिकारियों ने सहभागिता की:
- आशीष श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष
- विशाल सिंह विक्रम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि
- पिंटू मौर्य, सदर विधायक के पुत्र
- राघवेंद्र नाथ शुक्ला, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी
- संतोष सिंह पंकज, भाजपा जिला प्रवक्ता
सहित कई अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।
पूर्व विधायक ब्रजेश मिश्रा सौरभ का उद्बोधन
इस अवसर पर पूर्व विधायक ब्रजेश मिश्रा सौरभ ने कहा:
“देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को यह राष्ट्र नमन करता है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। इसी तिरंगे के लिए हजारों वीर सपूतों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।”
उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं बल्कि देश के प्रति सम्मान और संकल्प का प्रतीक है।
जनता के बीच अब भी याद किया जाता है उनका कार्यकाल
ब्रजेश मिश्रा सौरभ के कार्यकाल को लेकर क्षेत्र में आज भी सकारात्मक चर्चाएं होती हैं। लोगों ने बताया कि एक फोन कॉल पर मदद पहुँच जाती थी और विकास कार्यों में सक्रियता के लिए उनका नाम आज भी सम्मान से लिया जाता है।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय