Pratapgarh News-डॉ. आशुतोष त्रिपाठी की पहल निःशुल्क मां विंध्यवासिनी दर्शन यात्रा 14 जनवरी से शुरू

Pratapgarh News-सनातन धर्म को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ति के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी (248 सदर) डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने जगत जननी मां विंध्यवासिनी के निःशुल्क दर्शन यात्रा की शुरुआत करने की घोषणा की है। यह यात्रा 14 जनवरी 2025 से प्रत्येक मां की पूर्णिमा को आयोजित की जाएगी।

डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि इस यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। उनका कहना है कि यह पहल न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज सेवा और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने का एक प्रयास भी है।

वे हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़े रहते हैं और सहायता करने में कभी पीछे नहीं हटते। उनकी यह पहल हिंदुत्व और सनातन धर्म के प्रति गहरी आस्था और समर्पण को दर्शाती है।

मुख्य तथ्य:

  • शुरुआत: 14 जनवरी 2025

  • आवृत्ति: प्रत्येक मां की पूर्णिमा

  • शुल्क: पूर्णत: निःशुल्क

  • उद्देश्य: सनातन धर्म को बढ़ावा देना एवं श्रद्धालुओं की सेवा

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय

Pratapgarh News-Read Also-Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताह महोत्सव सम्पन्न, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Show More

Related Articles

Back to top button