
Pratapgarh News: जिला कांग्रेस कमेटी, प्रतापगढ़ के तत्वावधान में आज प्लाजा पैलेस, भंगवा चुंगी में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं नगर अध्यक्षों के “पदग्रहण एवं संकल्प समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएचयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रयाग जोन के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. अनिल श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता सुरेश मिश्रा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, प्रमोद मिश्र और निवर्तमान प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस सेवादल के साथियों ने “वंदे मातरम” गीत गाकर की।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद, सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, उपाध्यक्ष राम रतन तिवारी, महासचिव भवानी शंकर दूबे एवं महासचिव अभय किशोर त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि डॉ. अनिल श्रीवास्तव का शाल और माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात, नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं नियुक्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया और संगठन के प्रति संकल्प दिलाया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को गतिशील और मजबूत बनाने के लिए मंडल एवं न्याय पंचायत स्तर पर समितियों का गठन प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की आत्मा है और संगठन की मजबूती से ही जनहित के संघर्ष को धार दी जा सकती है। बैठक में ग्राम स्तर तक संगठन विस्तार एवं आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विशिष्ट अतिथि हरिकेश त्रिपाठी, प्रमोद मिश्र एवं मुकुंद तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत स्तर तक संगठन की जड़ें मजबूत करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि देश को आज एकजुटता, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की आवश्यकता है, जिसे कांग्रेस पार्टी ही सुनिश्चित कर सकती है।
नगर अध्यक्ष मोहम्मद इस्तियाक ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि नगर में जल्द ही सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों की कमेटियों का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
कार्यक्रम में जिला सचिव अभय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, डॉ. प्रशांत देव शुक्ला, के.डी. मिश्र, लालजी यादव, दृगपाल यादव, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विंदेश्वरी पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कश्यप समेत सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी, प्रतापगढ़ के कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी वेदांत तिवारी ने दी।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय