Pratapgarh News-मोना के प्रयास से नहरों की सुसज्जा के लिए करोड़ों की धनराशि हुई मंजूर

Pratapgarh News-रामपुरखास की विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के प्रयास से सगरा रजबहा के पुनरोद्धार तथा प्रतापगढ़ ब्रांच की नहर के लिए वर्म कटिंग के लिए करोड़ों की सौगात मिली है। इसके तहत सगरा रजबहा की रिमॉडलिंग होने से बड़ी आबादी को खेती किसानी के लिए सिंचाई के तहत पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति की अब बेहतर सुविधा मुहैया हो सकेगी। शासन के संयुक्त सचिव रमाकांत शर्मा द्वारा जारी परिपत्र में सगरा रजबहा की नहर के पुनरोद्धार के लिए डेढ़ करोड़ रूपये की धनराशि मंजूर की गयी है। इससे क्षेत्र के मिश्राइनपुर, नया का पुरवा, रायपुर तियांई, पूरे इच्छाराम, बीजूमऊ, नौढ़िया, कामापटटी आदि क्षेत्र में खेती किसानी के लिए सगरा रजबहा से सुविधाजनक पर्याप्त जलापूर्ति सिंचाई की सुविधा को बेहतर बना सकेगी।

वहीं विधायक मोना के प्रयास से प्रतापगढ़ ब्रांच के लिए भी वर्म कटिंग के तहत नहर से झाड़ व घांस फूस की साफ सफाई व सीमांकन के लिए शासन द्वारा पांच करोड़ तीस लाख बयालिस हजार की धनराशि पर मुहर लगी है। शासन की इस परियोजना पर हुई करोड़ों के बजट स्वीकृति मिल जाने से प्रतापगढ़ ब्रांच से रामपुरखास के साथ साथ अगल बगल की विधानसभाओं व पड़ोसी जिले रायबरेली के भी हिस्सों में सिंचाई की बेहतरीन सुविधा मुहैया हो सकेगी। सगरा रजबहा व प्रतापगढ़ ब्रांच की नहरों से क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में फसल की सिंचाई हुआ करती है। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र में नहरों के रखरखाव व पुनरोद्धार को लेकर शासन का पत्र के जरिए ध्यानाकर्षण भी किया गया था। शुक्रवार को विधायक मोना के प्रयास से नहरों के कायाकल्प के लिए बजट मंजूरी की जानकारी पर किसानों में खुशी भी देखी गयी। यह जानकारी विधायक के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने जारी विज्ञप्ति में दी है।

Read Also-IPL-2026-आईपीएल 2026 : हसरंगा की जगह लखनऊ में शामिल हुए जॉर्ज लिंडे

रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button