Pratapgarh News-बेल्हा से डा आशुतोष त्रिपाठी ने हरी झंड़ी दिखा मां विंध्यवासिनी नि: शुल्क दर्शन यात्रा किया

Pratapgarh News-बुधवार को सुबह 9:00 बजे जगत जननी मां विंध्यवासिनी के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की विशेष यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस यात्रा का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सदर प्रत्याशी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने किया।

भक्ति भाव से ओत-प्रोत श्रद्धालुओं ने “मां विंध्यवासिनी मैया की जय” और मां बेल्हा देवी के जयकारों के साथ यात्रा की शुरुआत की। पूरे माहौल में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने सभी भक्तों के सुख, शांति, समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना करते हुए मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं सनातन धर्म को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में आस्था, समर्पण और विश्वास को मजबूत करती हैं।

यात्रा के दौरान प्रमुख रूप से प्रदीप शुक्ला, सुशील कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार यादव, श्रेयांश यादव, देवी प्रसाद शर्मा, अवनीश मिश्रा और राम सागर शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस संबंध में जानकारी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी के निजी सचिव एवं मीडिया प्रभारी सुशील मेहरोत्रा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Pratapgarh News-Read also-KHELO-INDIA-खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : हॉकी में छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक

Show More

Related Articles

Back to top button