
Pratapgarh News:प्रसिद्ध पांडवकालीन भयहरण नाथ धाम में होली उत्सव का भव्य आयोजन भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विधायक जीत लाल पटेल द्वारा फगुवा गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य मंदिर में लिंग रूप में विराजमान भयहरण महादेव सहित धाम परिसर स्थित सभी मंदिरों में देवी-देवताओं के साथ फूलों की होली खेली गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में धाम के महासचिव व जिला लोकपाल समाज शेखर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए धाम की महत्ता और संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य के प्रतिनिधि राय साहब सिंह ने कहा कि स्थानीय समाज द्वारा धाम के विकास के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय और अनुकरणीय हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सांसद की ओर से प्रबंधन समिति द्वारा भेजे जाने वाले सभी आवश्यक प्रस्तावों को नियमानुसार पूरा कराने में सहयोग दिया जाएगा।
बेलखर नाथ धाम के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्णकांत मिश्र ने कहा कि भयहरण नाथ धाम की धार्मिक और सामाजिक गतिविधियां समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रही हैं।
मुख्य अतिथि विधायक जीत लाल पटेल ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए फगुवा गायन के माध्यम से होली उत्सव का शुभारंभ किया। लोक गायक अजब नारायण और स्थानीय फगुवा गायकों ने अपने गीतों से माहौल को उत्सवमय बना दिया। वहीं दीनदयाल आजीविका मिशन की समन्वयक रंजना विश्वकर्मा ने महिला स्वावलंबन, स्वरोजगार और विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूकता पैदा की।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पुरातत्वविद एवं लोक कवि निर्झर प्रतापगढ़ी ने की तथा प्रसिद्ध जनकवि प्रकाश जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संचालन राज्य विश्वविद्यालय के डॉ. पीयूष मिश्र ‘पीयूष’ ने किया। कवि सम्मेलन में वेदानंद वेद, डॉ. अशोक अग्रहरि, अमरनाथ बेजोड़, राजेश हर्षपुरी, रजिया सुल्तान, प्रशांत भरुहिया, अरुण रत्नाकर, आशा लता यादव, विवेक शर्मा और राजेश यादव सहित कई कवियों ने अपनी रचनाओं से उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष राजकुमार शुक्ल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यवाहक अध्यक्ष लालजी सिंह ने दिया।
इस अवसर पर राजनारायण मिश्र, बबन सिंह, रमेश चंद्र अग्रहरि हिंद, धनश्याम गिरी, डॉ. अमर बहादुर सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी राजीव वर्मा, राजीव नयन मिश्र, राजकिशोर मिश्र, संजीव मिश्र ‘नीरज’, भाऊजी महाराज, सूर्य प्रकाश शुक्ल, दीपक जायसवाल, धर्मेंद्र पटेल, जय सिंह यादव, राकेश मिश्र, अनिल मिश्र ‘सोनू’, बालेंदु भूषण मिश्र, अमरेश तिवारी, कमलेश वैश्य, अवधेश मिश्र और संजय गौतम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Read Also-Pratapgarh News: प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता



