
Pratapgarh News-अवध अकादमी में साइंस एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने वैज्ञानिक विचारों और क्राफ्ट कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर और गुब्बारे उड़ाकर साइंस एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया।
अवध अकैडमी के प्रबंधक वजीह उद्दीन हैदर और प्रिंसिपल नायाब बेगम ने मुख्य अतिथि डॉ नीरज त्रिपाठी को बुके देकर और शाल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ नीरज त्रिपाठी, अवध अकैडमी के प्रबंधक, और प्रिंसिपल ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी और मशहूर वैज्ञानिकों के चित्र पर माला पहनकर और मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा, “विज्ञान और क्राफ्ट में छात्रों की रुचि को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है। यह प्रदर्शनी छात्रों के लिए एक अच्छा अवसर है अपने विचारों को प्रदर्शित करने का।” डॉ नीरज त्रिपाठी ने आगे कहा, “विद्यालय परिवार शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में सदैव काम करती रही है। हम छात्रों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल और क्राफ्ट आइटम प्रदर्शित किए, जिनमें सोलर एनर्जी, जल संरक्षण, राम मंदिर, जल शोधन प्रक्रिया, और दीपावली में सजावट से जुड़े आर्ट के मॉडल शामिल थे।
साइंस एवम क्राफ्ट प्रदर्शनी प्रतियोगिता के परिणाम:
– जूनियर:
– प्रथम स्थान – शिवेश + अनाया
– द्वितीय स्थान – खुशबू
– तृतीय स्थान – भारती दीक्षित
– सीनियर:
– प्रथम स्थान – अजरा + निस्बत
– द्वितीय स्थान – तबिस
– तृतीय स्थान – अनाम + नोहरा
– प्राइमरी:
– प्रथम स्थान – कनिष्क जोशी
– द्वितीय स्थान – रिशभ गौतम
– तृतीय स्थान – वंशिका इशिता
विद्यालय परिवार में शिक्षक एवम शिक्षिकाओं में मुख्य रूप से लता पांडेय,गीता सिंह, शिफा, गौरी, नहीदा,नाज,सादफ,ऐमान,नेहा,
वंदना,उषा श्रीवास्तव,उषा रावत, शाहीस्ता,सना,रवि अग्रहरी, मोहम्मद अरमान,चंद्रकांत शर्मा उपस्तिथ रहे l
उक्त आशय की जानकारी
वजीह रुद्दीन हैदर
प्रबंधक अवध एकेडमी ने दी है l
रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत
Read Also-Vikramotsav-विक्रमोत्सव में तीन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 1 मार्च से शुरुआत



