
Pratapgarh News-पुलिस लाइन खेल मैदान में बुधवार से प्रयागराज जोन की तृतीय अंतरजनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 18 से 20 फरवरी तक आयोजित की जा रही है, जिसमें भारोत्तोलन, योग और पावरलिफ्टिंग की स्पर्धाएं शामिल हैं।

प्रतियोगिता में प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट और महोबा समेत कई जिलों की पुलिस टीमों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य पुलिस कर्मियों में शारीरिक क्षमता, अनुशासन, खेल भावना और आपसी तालमेल को मजबूत करना बताया गया है।
पहले दिन विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष और महिला वर्ग की अलग-अलग श्रेणियों में प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्थान हासिल किए।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का समापन 20 फरवरी को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।
Pratapgarh News-Read Also-पाकिस्तानी खिलाड़ियों का हॉकी प्रबंधन पर गंभीर आरोप, बोले हमसे झूठ बुलवाया गया
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता



