Pratapgarh News-अधिवक्ता सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार से आर पार संघर्ष का एलान संघर्ष में योगदान को लेकर वकीलों का हुआ सम्मान

Pratapgarh News-आल इंण्डिया रुरल बार एसोसिएशन द्वारा बुधवार को अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक को लेकर संघर्ष की मुहिम पर रणनीतक चर्चा भी हुई। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने कहा कि सरकार ने यदि विधानसभा के मौजूदा सत्र में सुरक्षा कानून पारित नहीं हुआ तो सरकार के खिलाफ वकील आर पार का संघर्ष शुरु करेगें।राष्ट्रीय महासचिव अनिल तिवारी ने कहा कि वकीलों के लिए केंन्द्र व राज्य के बजट में सुरक्षा व कल्याणकारी योजनाओं पर कोई पैकेज न देना दुर्भाग्यपूर्ण है।

संचालन मीडिया सचिव हरिश्यंद्र पांण्डेय ने किया। सेंट्रल बार एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल व महासचिव अनिल तिवारी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल,उपाध्यक्ष मध्य सौरभ कुमार श्रीवास्तव,रानी कुमारी रावत,नरेन्द्र सिंह यादव,जीवन लाल यादव,करन गुप्ता,दिब्यांस अवस्थी को संघर्ष सम्मान सौंपा। कार्यक्रम का संयोजन अधिवक्ता आनंद शुक्ल व सूर्य प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर अमित मिश्रा, प्रभात रंजन, रजनीश तिवारी, अनिल रस्तोगी, डीपी सिंह, अशोक दीक्षित आदि अधिवक्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त मंत्री वृजेन्द्र तिवारी ने किया। वरिष्ठ अधिवक्ता मधुकर मिश्र ने आभार प्रदर्शन किया।

Read Also-Pratapgarh News-26वें महाकाल महोत्सव में विराट कवि सम्मेलन सम्पन्न

रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button