अभिनेत्री प्रवीना देशपांडे का निधन, ‘रेडी’ में सलमान खान के साथ किया काम; आखिरी बार इमरान की सीरीज में आईं नजर

Pratapgarh News-बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को बाबागंज क्षेत्र में बाल विवाह जागरूकता मिशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह कार्यक्रम संवाद सामाजिक संस्थान रामपुर बावली, प्रतापगढ़ की बाल विवाह रोकथाम टीम द्वारा आयोजित किया गया।

महेशगंज थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी राधेश्याम ने मिशन वैन को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के लिए रवाना किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नाबालिग बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करना है, ताकि वे अपनी बेटियों का विवाह 18 वर्ष से कम और बेटों का विवाह 21 वर्ष से कम आयु में न करें।

अभियान के दौरान बताया गया कि कम उम्र में विवाह कराने से बच्चों के मानसिक, शारीरिक और आर्थिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

टीम के अध्यक्ष रामबदन शुक्ला के निर्देश पर सामुदायिक कार्यकर्त्री सुषमा त्रिपाठी, सुनीता देवी एवं सामुदायिक कार्यकर्ता रघुनाथ यादव ने भैसाना, डीहबलयी और राजापुर सहित अन्य गांवों में ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों को बाल विवाह न करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों से कानून का पालन करने और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सही उम्र में विवाह करने की अपील की गई।

Read Also-Pratapgarh News-शिवाला महोत्सव में गायक रवि त्रिपाठी की प्रस्तुति ने बांधा समां, श्रोता झूमे

रिपोर्ट : उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button