Pratapgarh News-मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान: 13 फरवरी को प्रतापगढ़ में कांग्रेस की पदयात्रा, बैठक में बनी रणनीति

Pratapgarh News-जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आज पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष मो. इस्तियाक द्वारा किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी और मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा (महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) को कमजोर और समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 45 दिवसीय “मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान” चलाया जा रहा है।

13 फरवरी को निकलेगी पदयात्रा

बैठक में बताया गया कि अभियान के तहत 13 फरवरी को प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 10 से 15 किलोमीटर लंबी पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को लेकर जन-जागरूकता फैलाना है।

पदयात्रा की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। इसके बाद यात्रा

अंबेडकर चौराहा, पुलिस लाइन, राजापाल टंकी, चौक घंटाघर पर नुक्कड़ सभा,

फिर GGIC के सामने से पंजाबी मार्केट, गल्ला मंडी, सब्जी मंडी में नुक्कड़ सभा,

इसके बाद श्रीराम चौराहा से बेगमवार्ड होते हुए विक्रम चौराहा, आजाद नगर,

भुलियापुर पुलिस चौकी के पास मनरेगा मजदूरों के बीच चौपाल,

और मदर अस्पताल होते हुए पुनः अंबेडकर चौराहा पहुंचकर समाप्त होगी।

जिम्मेदारियां सौंपी गईं

नगर अध्यक्ष मो. इस्तियाक और सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो. वसीम ने पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने जनपदवासियों, विशेषकर मनरेगा जॉब कार्डधारी मजदूर भाई-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में सहयोग करने की अपील की।

बैठक में रहे मौजूद

बैठक में कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, SIR प्रभारी श्रीरामशिरोमणि वर्मा, एमएलसी चुनाव प्रभारी मासूम हैदर, विजय प्रताप त्रिपाठी, सुरेश कुमार मिश्र, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, सुरेश कुमार सरोज, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, पूर्व प्रत्याशी पट्टी रामलवट यादव, चंद्रनाथ शुक्ल, ब्लॉक अध्यक्ष मो. असलम, रविंद्र मिश्र, मो. कासिम, अशोक सिंह, लव त्रिपाठी, अश्वनी उपाध्याय, मो. दिलशाद, सहजाद सलमानी, संस्कार मिश्र सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी वेदांत तिवारी,कोषाध्यक्ष/कंट्रोल रूम इंचार्ज,जिला कांग्रेस कमेटी, प्रतापगढ़ ने दी।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता (यूनाइटेड भारत)

Read Also-Chitrakoot News-चित्रकूट में बनेगा अत्याधुनिक संस्कृत गुरुकुल, शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानन्द जी की बड़ी पहल

Show More

Related Articles

Back to top button