Pratapgarh News-बेल्हा प्रतापगढ़ जिले की विधानसभा सदर के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया।

Pratapgarh News-प्रतापगढ़ में बुधवार 14 जनवरी 2026 को “डॉ आशुतोष त्रिपाठी” फैंस क्लब के सदस्यों एवं ए एस एम लैंड डेवलपर के सदस्यों द्वारा जन्मदिवस का आयोजन किया गया।
डॉक्टर आशुतोष त्रिपाठी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी सदर प्रतापगढ़ के जन्मदिन के अवसर पर जन्मदिन के कार्यक्रम का आयोजन बालीपुर स्थित कार्यालय पर संपन्न हुआ।

12:00 बजे से सुंदरकांड का पाठ रवि किशन एंड पार्टी के द्वारा शानदार प्रस्तुति की गई एवं अपराहन 4:00 बजे केक काटकर सद्भावना दिवस के रूप में जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।
सभी सदस्य एवं कार्यकर्ताओं तथा ग्रुप के सदस्यों द्वारा केक काटकर हर्षोल्लास के साथ बधाई दी। सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ आशुतोष त्रिपाठी के दीर्घायु होने की कामना की साथ ही साथ संगीतकारों ने गीत के माध्यम से परिवार के सभी सदस्यों के दीर्घायु होने की कामना जन्मदिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदीप शुक्ला,जगदीश मौर्य जंबो,यशवंत कुमार गौतम,अरशद खान, शोएब अहमद सुशील कुमार श्रीवास्तव गुड्डू लाला, रामजतन मौर्य सुनील कुमार बॉस, आयुष श्रीवास्तव, विशाल मिश्रा शमशेर बहादुर सिंह अशोक कुमार जीत लाल उमर वैश्य गीतकार रवि शंकर आचार्य प्रसिद्ध कवि राजेश प्रतापगढ़ी मनीष मिश्रा आदि उपस्थित रहे ।
उक्त आशय की जानकारी सुशील मेहरोत्रा मीडिया प्रभारी एवं निजी सचिव डॉ आशुतोष त्रिपाठी प्रतापगढ़ ने दी l

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button