Pratapgarh News-आज कांग्रेस कार्यालय इन्दिरा भवन, प्रतापगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई।

Pratapgarh News-बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि जिला कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी जी रहे l संचालन निवर्तमान नगर अध्यक्ष इरफान अली ने किया।

बैठक में मुख्य अतिथि हरिकेश त्रिपाठी व मुकुंद तिवारी ने कहा कि 2025 कांग्रेस पार्टी के लिए संगठन का वर्ष है l संगठन सृजन के माध्यम से ब्लॉक,मंडल,न्यायपंचायत, ग्रामपंचायत व बूथ कांग्रेस कमेटी तक गठन करके पार्टी को मजबूत करना ही लक्ष्य है l जिला कांग्रेस कमेटी,प्रतापगढ़ की सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अप्रूवल के लिए भेज दी गई है जल्द ही कमेटी घोषित की जाएगी l उसके उपरांत सभी पदाधिकारियों का कार्य विभाजन कर ब्लॉक,मंडल, न्यायपंचायत अध्यक्षों के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी l

अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा 100 दिन का कार्य दिया गया है जिसे हर हाल में पूर्ण करना पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ का कर्तव्य है,श्री त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत करने के लिए जनता के बीच जाकर सम्पर्क करके संवाद करे फिर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करे सफलता पाने से कोई रोक नहीं सकता l

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सभी वर्गों व धर्मों के लोगों का सम्मान सुरक्षित है। उन्होंने आगे कहा कि सक्रिय लोगों को संगठन में जोड़कर जिम्मेदारी देनी होगी तभी संगठन मजबूत होगा l
सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी जी ने उपस्थित लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि जो लोग कांग्रेस की विचारधारा से इत्तिफ़ाक़ रखते हों वे स्वयं आगे आकर अपनी इच्छा व्यक्त करें जिससे कि उन्हें जिम्मेदारी देकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान की जा सके।

नगर अध्यक्ष इरफान अली ने संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के दिशा निर्देशों के अनुसार संगठन का निर्माण करने से ही पार्टी मजबूत होगी।
अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर के अध्यक्ष निवर्तमान मो.वसीम ने आए हुए सभी कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया l
इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, इन्द्रानन्द तिवारी, चंद्रनाथ शुक्ला, सूर्य प्रकाश शुक्ला, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मकरंद शुक्ला, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मो हुजैफ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कश्यप, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा, संजय पाण्डेय, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सरोज कुमार सरोज, विजय शंकर तिवारी, माता फेर पाल, राम लवट यादव, राम शिरोमणि वर्मा, सुनीता सिंह पटेल, डॉ.अजय सिंह, मौलाना वाहिद, योगेश यादव, कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष रामरतन तिवारी, भवानी शंकर दूबे, संतोष शर्मा, मो दिलशाद, अरबाज आलम, मो शमा,ब्लॉक अध्यक्ष मोनू मिश्रा, शिवगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल, बेलखरनाथ के ब्लॉक बृजेश पांडेय, मंगरौरा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, पट्टी ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष तिवारी, आसपुर देवसरा ब्लॉक अध्यक्ष विवेक पाण्डेय, चंद्रनाथ शुक्ला,उमेश तिवारी, अब्दुल रहमान, रविन्द्र मिश्रा, फूल चन्द्र पाल, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, रियाज सुलतान, रामधन यादव, शहजाद सलमानी,इमरान खान, सुधांशु शुक्ल, शिवांशु भट्ट, आशीष शुक्ला, मुन्ना लाल यादव,बेलाल अहमद, सुरेश दूबे, धर्म राज सिंह, राधे श्याम दूबे, अश्वनी उपाध्यक्ष, राजू भाई मो कासिम, बन्ने मलिक, उपस्तिथि रहे l

Pratapgarh News-Read Also-Pratapgarh News-आज कांग्रेस कार्यालय इन्दिरा भवन, प्रतापगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई।

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय

Show More

Related Articles

Back to top button