Pratapgarh News-श्रद्धा, आस्था और एकता का समागम: शुकुलपुर पचैया में नवनिर्मित मंदिरों का भव्य उद्घाटन व भंडारा

Pratapgarh News-प्रतापगढ़ जिले के विकास खंड बिहार अंतर्गत ग्राम सभा रोर (बाघराय) के शुकुलपुर पचैया में श्रद्धा, आस्था और धर्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां नवनिर्मित शीतला माता के थान, काली माता के थान एवं भगवान शंकर के मंदिर का भव्य उद्घाटन ग्राम प्रधान शीला शशि पाण्डेय के कर-कमलों द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं सुंदरकांड पाठ के साथ संपन्न हुआ।

पूरे गांव में भक्ति, उत्साह और उल्लास का वातावरण व्याप्त रहा। मंदिर प्रांगण जयकारों, घंटा-घड़ियाल और हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। उद्घाटन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक अवसर पर ग्राम के सम्मानित एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से हरिकेश नारायण शुक्ला, सुरेश नारायण शुक्ला, राधेश्याम पाण्डेय, सीताराम शुक्ला, रामशिरोमणि शुक्ला, अमित शुक्ला, दीपू पाण्डेय, रामू पाण्डेय, समाजसेवी विपिन शुक्ला, विनय शुक्ला, पवन शुक्ला, संदीप शुक्ला (मास्टर साहब), सूर्यमणि शुक्ला, राम शुक्ला, सूरज धुरिया, नरेश सरोज, अशोक सरोज, जगदीश सरोज सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान शीला शशि पाण्डेय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन गांव की संस्कृति, एकता और परंपराओं को सशक्त करते हैं। कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धा भाव से ओतप्रोत वातावरण में संपन्न हुआ।

यह आयोजन शुकुलपुर पचैया के इतिहास में धार्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का एक यादगार अध्याय बनकर दर्ज हो गया।

रिपोर्ट : उमेश पाण्डेय
जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button