
Pratapgarh News-दयादीप पब्लिक स्कूल, दंडीपुरम् में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर विचार संगम, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रबुद्धजनों का सारस्वत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन अतिथि समाजसेवी संजय शुक्ल ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया। उन्होंने वैदिक शिक्षा के प्रसार, अंतर्निहित शक्तियों के विकास तथा राष्ट्र व समाज के प्रति समर्पित चेतना को आत्मसात करने पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथि मत्स्येन्द्रनाथ मिश्र ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पं. रामसेवक त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी समाज को सही दिशा देने में सक्षम हैं।
इसके पश्चात देवी प्रसाद मिश्र (प्रधान), समाजसेवी संजय शुक्ल, चंद्रशेखर शुक्ल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कवि सम्मेलन में साहित्यकार एवं शिक्षक डॉ. अरुण कुमार रत्नाकर, डॉ. सच्चिदानंद त्रिपाठी, शेख मुंशी रजा ‘अनीस देहाती’, फैय्याज अहमद ‘परवाना’, धीरेन्द्र त्रिपाठी, मिठाईलाल गौतम, आचार्य संतोष मिश्र सहित कई कवियों ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रभावना का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शर्मिला गोस्वामी, माधुरी पाल, अंकिता गुप्ता, खुशबू पटेल, विभा विश्वकर्मा, अखिलेश पांडेय, शिवशंकर तिवारी, रामबरन सिंह, रामचंद्र यादव सहित 151 लोगों को सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया।
आयोजक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दयाशंकर गिरि ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय के व्यवस्थापक रमाकांत तिवारी ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की, जबकि संयोजक शिक्षक व साहित्यकार आशुतोष गिरि ‘दीपक’ ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार हरिवंश शुक्ल ‘शौर्य’ ने किया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश गिरि, विनय दुबे, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, शिवमूर्ति उपाध्याय, अंकित त्रिपाठी, मुन्ने, शिवमूर्ति मिश्र सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : उमेश पाण्डेय
जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत



