
Pratapgarh News- धमोहन बाबागंज निवासी करुण पाण्डेय बिन्नू भईया को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने किसान कांग्रेस का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। यह मनोनयन राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी एवं कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना की संयुक्त संस्तुति पर किया गया। बिन्नू भईया के महासचिव बनने की खबर से धमोहन बाबागंज सहित पूरे जनपद में खुशी का माहौल है।
किसान राजनीति से गहरा जुड़ाव
किसान परिवार में जन्मे करुण पाण्डेय की विशेष रुचि किसान राजनीति में रही है। वे समय-समय पर किसानों की समस्याओं को लेकर आयोजित आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर हुए किसान आंदोलन के दौरान भी उन्होंने किसानों के समर्थन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और कई जगहों पर आंदोलनों का हिस्सा बने।
छात्र जीवन से कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में
श्री पाण्डेय ने छात्र जीवन के बाद वर्ष 1996 से कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में कदम रखा।
1996 से 2010 तक वे यूथ कांग्रेस से जुड़े रहे।
2011 से 2017 तक जिला कांग्रेस कमेटी में जिम्मेदारी निभाई।
नवंबर 2020 में किसान कांग्रेस प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष बने और किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार आंदोलनरत रहे।
अगस्त 2024 में किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश सचिव नियुक्त हुए।
जून 2025 में प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बने।
लेकिन किसानों की समस्याओं से अपने गहरे जुड़ाव के कारण उन्होंने पुनः किसान संगठन की ओर रुख किया। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें अब प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
जनपद में खुशी का माहौल
करुण पाण्डेय के महासचिव बनाए जाने पर उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। जिले के किसान वर्ग में भी उनके मनोनयन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
रिपोर्ट : उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता,
यूनाइटेड भारत, प्रतापगढ़