Pratapgarh News-मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत महिला आयोग की सदस्य ने समूह की महिलाओं को किया जागरूक

Pratapgarh News-मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने विकास भवन सभागार में रानीगंज एवं सदर तहसील की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद स्थापित करते हुये उनकी शिकायतों, विभिन्न योजनाओं आदि को गम्भीरता से सुना और मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। संवाद कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में रचना सिंह, दुर्गा देवी, कान्ती मौर्या, सुषमा सरोज, रंजना यादव, अंकिता सिंह, सुनीता आदि ने अपनी-अपनी समस्याओं को महिला आयोग की सदस्य के समक्ष अवगत कराया, अधिकतर शिकायतें बैंक सम्बन्धी पायी गयी जिस पर एलडीएम से फोन पर वार्ता कर डीसी एनआरएलएम को निर्देशित किया कि आपस में समन्वय स्थापित करते हुये स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बैंक सम्बन्धी प्रकरणों का निस्तारण कराया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये, यदि किसी बैंक समन्वयक की लापरवाही पायी जायेगी तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। संवाद के दौरान विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ न मिलने के सम्बन्ध में भी शिकायतें मिली जिस पर महिला आयोग की सदस्य ने सम्बन्धित अधिकारी को मौके पर निर्देशित किया कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनायें है उसे समूह की पात्र महिलाओं को लाभ दिलाया जाये। उन्होने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि जो भी शिकायतें है उसे प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराये जिससे सम्बन्धित को प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही की जा सके। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं के उत्थान से जुड़े कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलायें आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ सावित हो रही है, उनके कार्यो में बढ़ावा देने के लिये हर सम्भव सहयोग उपलब्ध कराया जायेगा।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य ने समूह में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली 03 लखपति दीदियों क्रमशः वन्दना त्रिपाठी, राधा पाण्डेय व शबरीन को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के सम्बन्ध में उप निरीक्षक संगीता ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के हेल्पलाइन नम्बरों चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वूमेन हेल्पलाइन 1090, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, स्वास्थ्य सेवा 102/108 आदि नंबरों के बारे में महिलाओं को जागरूक किया।
अन्त में महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये मिशन शक्ति विशेष अभियान के अन्तर्गत शारदीय नवरात्रि की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बधाई दी और कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनती हैं, तो वे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करती हैं और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। मिशन शक्ति महिलाओं के आत्म विश्वास, सुरक्षा और स्वावलम्बन का प्रतीक है। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और आत्मरक्षा से जोड़ने के साथ-साथ उनके अधिकारों की रक्षा की जा रही है। उन्होने कहा कि आज महिलायें किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, जब महिलाएँ आत्मनिर्भर होंगी, तो समाज और देश की प्रगति स्वतः सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर डीसी एनआरएलएम देव कुमार यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी राम बाबू विश्वकर्मा, वन स्टाप सेन्टर केन्द्र प्रबन्धक नीरजा कुमारी, डीएमसी जया यादव, बाल संरक्षण अधिकारी अभय शुक्ला, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी सहित सिन्धुजा मिश्रा व स्वयं सहायता समूह की महिलायें उपस्थित रही।

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत प्रतापगढ़

Show More

Related Articles

Back to top button