
Pratapgarh News-लोकपाल मनरेगा समाज शेखर ने रामपुर बावली ग्राम पंचायत का व्यापक भ्रमण किया। अति प्राचीन जल संरचना बावली का अस्तित्व खतरे में दिखाई पड़ा। ग्राम भ्रमण के दौरान ग्राम में रामपुर राज्य के समृद्ध होने के पुरावशेष बिखरे मिले। गाँव की सीमा के दक्षिणी क्षोर पर स्थित जंगल में कुछ विशिष्ट समाधियाँ व सन् 1701 का शिलालेख दिखाई पड़ा. लोकपाल ने जिलाधिकारी महोदय से इस महत्वपूर्ण ग्राम का सर्वे कराके समग्र विकास कराये जाने की अपेक्षा की।
लोकपाल समाज शेखर ग्राम पंचायत कर्मियों के साथ ग्राम स्थित प्राचीन बावली व अन्य सार्वजनिक स्थलों का व्यापक भ्रमण किया। बावली की वर्तमान दशा देखकर लोकपाल ने दुख व्यक्त करते हुए आस पास के लोगो से इस अदभुत संरचना को बचाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की. ग्रामीणों ने बताया की बावली 5 बीघा तालाब के रूप में दर्ज है वहीं इसके ठीक पीछे १ बीघा का देव स्थान दर्ज है। लोकपाल ने लेखपाल से वार्ता कर ग्राम सचिव को राजस्व विभाग से जानकारी लेकर नक्शा सहित विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । साथ की स्थल के विकास हेतु समन्वय स्थापित कर समग्र प्रयास किये जाने का सुझाव दिया।
वहीं लोकपाल ने जंगल में मिले शिलालेख से मुख्य जानकारी पाई की इसमें पवित्र ‘ओम’ प्रतीक शिलालेख के शीर्ष पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। शिलालेख में “नाग पंचमी” का उल्लेख है और एक ऐतिहासिक काल, “संवत 1758 विक्रम” (1758 विक्रम संवत) को संदर्भित करता है, जो 1701 ईस्वी से मेल खाता है। शिला पाठ में “नृप हरिवंश स्ववंशछल” और “रामपुराधीश विसेन बंशभूषण श्रीमान राय राधो हरिवंश सिंह जू देव सदा समर विजमि” का उल्लेख है, जो हरिवंश सिंह और उनके वंश नामक एक शासक या महत्वपूर्ण व्यक्ति के संदर्भ का संकेत देता है।शिलालेख में पांच पुत्रों का भी उल्लेख है जिसमे “लाल जय सिंह,” “गज सिंह”, ” मदन सिंह “अमर सिंह,” और एक अन्य शामिल है।
लोकपाल सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर ने जनपद की महत्वपूर्ण जल संरचना रामपुर बावली व प्राचीन रामपुर रियासत के पुरावशेषों के संरक्षण व ग्राम के सार्वजनिक व प्राकृतिक स्थलों के समग्र विकास हेतु सर्वे कराके महत्वपूर्ण योगदान हेतु जिलाधिकारी महोदय को अपनी संस्तुति भेजने का निर्णय लिया। इस दौरान ग्राम पंचायत कर्मी व गण मान्य नागरिक शामिल रहे।
Pratapgarh News-Read Also-Pratapgarh News-मन्दिरों व पाण्डालों में गूंज रहे देवी आराधना के सुर, भक्तों ने उतारी आरती
रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत प्रतापगढ़