Pratapgarh News – प्रतापगढ़ में ‘गणेश देवता’ का आगमन, ग्रामीणों ने विधि-विधान से पूजन कर कराया भोग

Pratapgarh News – प्रतापगढ़ जनपद के बाबागंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा धमोहन में रविवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब ‘गणेश देवता’ के रूप में हाथी का अचानक आगमन हुआ। गांव निवासी समाजसेवी ओम प्रकाश त्रिपाठी के घर पहुंचे हाथी का पूरे परिवार ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विधि-विधान से पूजन किया।

पूजन के बाद हाथी को उसकी पसंद के अनुसार प्राकृतिक वृक्षों की पत्तियां उपलब्ध कराई गईं और विधिवत भोजन कराया गया। शाम के समय हाथी को करीब 50 किलो देसी गुड़, 20 किलो गेहूं की रोटी, 20 किलो दलिया और लगभग 5-5 किलो फल खिलाए गए।

इस दौरान हाथी के साथ मौजूद 11 महावतों के भोजन और रात्रि विश्राम की भी समुचित व्यवस्था की गई। गांव में ‘गणेश देवता’ के आगमन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बने।

ग्रामीणों में इस अवसर को लेकर खासा उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता

Show More

Related Articles

Back to top button