Pratapgarh News -डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने दी उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई

Pratapgarh News – वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने आज एक प्रेस बयान जारी कर 9 नवम्बर 2025 को मेरठ में सम्पन्न उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल संघ के चुनाव में विजयी सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि —नवनियुक्त टीम के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का बास्केटबॉल खेल नई ऊँचाइयाँ छुएगा और प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अधिक अवसर मिलेंगे।”

चुनाव में सुनील दत्ता अध्यक्ष, श्रीमती सीमा सिंह एवं श्री आर.एस. बेदी उपाध्यक्ष, दिलीप सिंह सचिव तथा मनी अवस्थी को कोषाध्यक्ष चुना गया है। डॉ. त्रिपाठी ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन ने वर्ष 2026 में जिला प्रतापगढ़ बास्केटबॉल एसोसिएशन को ‘मिनी स्टेट चैम्पियनशिप’ आयोजित करने की अनुमति प्रदान की है, जिससे जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से —
राजेंद्र त्रिपाठी (अध्यक्ष) ,डॉ. नीलिमा श्रीवास्तव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सौरभ मल्होत्रा (उपाध्यक्ष), अरुण कुमार त्रिपाठी (सचिव), डॉ. एजाज खान (प्रबंधक, सेंट जोसेफ स्कूल, कुंडा), अरविंद श्रीवास्तव (प्रबंधक, साकेत गर्ल्स डिग्री कॉलेज), संजय पांडे (कोच, साकेत गर्ल्स कॉलेज), अनुराग त्रिपाठी, सुशील मल्होत्रा आदि शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी के निजी सचिव एवं मीडिया प्रभारी, जनसंपर्क कार्यालय — देवकली तिराहा (प्रयागराज–फैजाबाद मुख्य मार्ग), प्रतापगढ़ द्वारा दी गई।

रिपोर्ट — उमेश पांडे, जिला संवाददाता
यूनाइटेड भारत, प्रतापगढ़

 

Show More

Related Articles

Back to top button