प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में मनरेगा भुगतान लंबित होने पर कांग्रेस का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रतापगढ़। जनपद में मनरेगा मजदूरों और संविदा कर्मियों के लंबित भुगतान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के पदाधिकारियों ने आज विकास भवन पहुँचकर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. दिव्या मिश्रा (IAS) की अनुपस्थिति में परियोजना निर्देशक (PD) दयाराम यादव के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य में सत्तारूढ़ सरकार की नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश में मनरेगा के अंतर्गत कार्य करने वाले लाखों मजदूरों को लंबे समय से उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये का मनरेगा भुगतान लंबित होने से गरीब मजदूर परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा एवं SIR प्रभारी राम शिरोमणि वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि योजना को जमीनी स्तर पर संचालित करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40 हजार संविदा कर्मियों को भी कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके सामने जीविका का संकट गहराता जा रहा है।

जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर तिवारी और प्रशांत सिंह ‘प्रिंशु’ ने कहा कि लखनऊ के कनकहा ग्राम के रोजगार सेवक रमेश कुमार प्रजापति ने आर्थिक तंगी और मानदेय न मिलने के कारण बछरावा, जनपद रायबरेली में आत्महत्या कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि महीनों तक मानदेय रोककर कर्मचारियों को गंभीर संकट में डाला जा रहा है और इसके लिए सरकार जिम्मेदार है।

Also Read: Health News: ठाणे अस्पताल में लापरवाही का आरोप: ICU में भर्ती बुजुर्ग महिला को चूहे ने कुतरा, मौत

ज्ञापन देने वालों में कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, सुरेश कुमार मिश्रा, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, रहमान नेता, राहुल सरोज, अरबाज आलम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस संबंध में जानकारी वेदांत तिवारी (कोषाध्यक्ष/कंट्रोल रूम इंचार्ज), जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा दी गई।

रिपोर्ट- उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button