
Pratapgarh News-राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय तथा विधानसभा दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ के आह्वान पर जनपद प्रतापगढ़ के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली “वोट चोर–गद्दी छोड़” महा-रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प लिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ को मजबूती से उठा रही है। 14 दिसंबर की यह महा-रैली भाजपा की जनविरोधी सरकार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष की शुरुआत साबित होगी। प्रतापगढ़ के कांग्रेसजन पूरी ताकत के साथ इसमें भाग लेंगे।
प्रतापगढ़ से रवाना होने वालों में प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, रामरतन तिवारी, भवानी शंकर दुबे, चंद्रनाथ शुक्ल, सुनीता सिंह पटेल, सुभाष तिवारी, राजेंद्र वर्मा, सुरेश कुमार सरोज, राहुल मिश्रा, अबू शमा, शहजाद सलमानी, रमेश बरनवाल, मोहम्मद दिलशाद, हजारीलाल पटेल, सानू पटेल, लाल बहादुर पटेल, पृथ्वीराज गौतम, मनीष सिंह पटेल, आशीष सिंह पटेल, मानसिंह पटेल, राम सिंह पटेल, मो. इदरीशी, पवन सिंह पटेल, मो. वसीम, रियाज सुल्तान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
उक्त जानकारी वेदांत तिवारी, कोषाध्यक्ष/कंट्रोल रूम इंचार्ज, जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ ने दी।
Pratapgarh News-Read Also-Pankaj Chaudhary : ‘पूर्वांचल बना सत्ता और संगठन का केंद्र’, केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा, 2027 की तैयारी
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत



